Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

भारतीय रुपये के इन देशों में जलवा है जलवा

कुछ देशों के सामने भारतीय रुपये की कीमत भले ही कम हो लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं। जहाँ भारतीय रुपये की कीमत बहुत ज्यादा है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलेआम घूम सकते हैं। ऐसे कई देश हैं जहां भारतीयों को यात्रा करना बहुत महंगा लगता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन देशों की मुद्रा का मूल्य भारतीय रुपये से अधिक है।अमेरिका और यूरोप उन देशों में से एक हैं। यहां डॉलर और यूरो की कीमत भारतीय रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है। जिससे भारतीयों के लिए यहां यात्रा करना काफी महंगा है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन देशों के अलावा कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आप बेफिक्र होकर घूम सकते हैं क्योंकि इन देशों की करेंसी की कीमत भारतीय रुपये से भी कम है।तो आइए जानते हैं उन सभी देशों के बारे में जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

  • इंडोनेशिया- इंडोनेशिया एशियाई महाद्वीप का एक हिस्सा है। यहां कई बौद्ध और हिंदू मंदिर हैं। इस देश की मुद्रा का नाम इंडोनेशियाई रुपिया है। यहां एक भारतीय रुपये की कीमत 188.11 इंडोनेशियाई रुपिया है। यानी अगर आपके पास 100 रुपए की भारतीय करेंसी है तो यह इंडोनेशियाई रुपिया के करीब 18,811 के बराबर है।

  • लाओस- इस देश में बहुत ही खूबसूरत गांव और झरने हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। वहां की करेंसी का नाम Keep है। एक भारतीय रुपया लगभग 188 किप के बराबर होता है। यानी अगर आपके पास 100 भारतीय रुपये हैं तो यह लगभग 18,864 कीप के बराबर है।

  • वियतनाम- वियतनाम दक्षिण एशिया का एक देश है। वियतनाम दुनिया भर में अपने पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। यहां का खूबसूरत बीच संस्कृति और खाने-पीने के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक भारतीय रुपया 294.21 वियतनामी डोंग के बराबर है। यानी अगर आपके पास 100 रुपए की भारतीय करेंसी है तो यह वियतनामी डोंग के 29,421 रुपए के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top