Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

देवभूमि में देह व्यापार – शातिर तान्या गिरफ्तार

टूरिस्ट स्टेट उत्तराखंड में नशा और अब देह व्यापार जैसा घिनौना जुर्म पोलिस और सरकार के लिए चुनौती बन रहा है। तेज़ी से फैला स्पा मसाज सेंटरों का जाल और ड्रग्स सप्लायरों की धरपकड़ बताती है कि क्यों ये गंदा धंधा आज नयी पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहा है।  ताज़ा मामला हल्द्वानी से सामने आया है जहाँ नाबालिग बच्चियों की पेशेवर सप्लायर और सेक्स रैकेट चलाने वाली तान्या शेख एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त है और इस बार वो भी सेक्स रैकेट का धंधा चलाते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने एक घर से तान्या शेख के साथ पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

तान्या पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुकी है

स्थानीय पुलिस के मुताबिक कई दिनों से कलावती कालोनी के लोग इलाके में देह व्यापार की शिकायत कर रहे थे। मामले की जांच कराई गई तो सूचना सही मिली। मंगलवार को पुलिस ने कलावती कालोनी के सामने गांधी आश्रम वाली गली के एक घर में छापा मारा तो यहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से पुलिस ने 24 परगना बसंती सोना कांची पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख को गिरफ्तार किया है। तान्या सेक्स रैकेट की संचालिक है।

तान्या के अलावा काठगोदाम निवासी फैजल खान और सकलैन शेख को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय पीड़िता को मुक्त कराया है। जिसे नौकरी के नाम पर तान्या हल्द्वानी लाई और यहां देह व्यापार करा रही थी। तान्या ने यहां 15 दिन पहले कमरा किराए पर लिया था। मौके से शक्तिवर्धक दवाएं, 10 हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।  बता दें कि पुलिस ने पिछले साल मई में भी तान्या के गुर्गों को भोटियापड़ाव के संजय नगर से गिरफ्तार किया था।

तान्या यहां आसिम के घर से देह व्यापार चला रही थी और दबिश पर छत कूद कर भाग गई थी। उसके गुर्गे के चंगुल से पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को आजाद कराया गया था। इस लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। तान्या को मुखानी पुलिस भी देह व्यापार के मामले में पकड़ चुकी है। उत्तराखंड पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट लगातार छापेमारी कर इस तरह के गैंग और अपराधियों को दबोचती भी है लेकिन गंदे धंधे के शातिर गिरोह अक्सर अपनी मौजूदगी दिखा ही देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top