Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

डेयरी संचालकों के लिए अनिवार्य होगा रजिस्ट्रेशन, जुर्माने व कार्रवाई से बचें

चेतावनी : डेयरी संचालकों को अब करना होगा रजिस्ट्रेशन, आपको बता दे नगर निगम प्रशासन ने डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। सभी डेयरी संचालकों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।निगम की पिछली बोर्ड बैठक में बोर्ड में डेयरी कानून लाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके लिए नगर निगम गजट प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि अगर कोई डेयरी संचालक अपना पंजीकरण नहीं करवाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा या उपनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछली बोर्ड बैठक में डेयरी संचालकों के लिए उपनियमों को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। नगर निगम ने उप-नियमों के संबंध में आपत्ति सुझाव भी मांगे थे, जो आपत्तियां व सुझाव आए थे, उनका निस्तारण कर उपनियमों में जोड़कर कार्रवाई पूरी कर ली गई है।फिलहाल निगम प्रशासन इसे गजट में छापने की कार्रवाई कर रहा है। गजट प्रकाशित होते ही निगम क्षेत्र में डेयरी बायलॉज जारी कर दिए जाएंगे। जिससे सभी डेयरी संचालकों को रजिस्ट्रेशन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। पशु विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि लोगों को जानकारी का अभाव है। उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि पंजीयन नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई डेयरी संचालक जुर्माने के बाद भी उपनियमों का नियम तोड़ता है तो उसकी डेयरी भी जब्त की जा सकती है।

डेयरी संचालकों को पंजीकृत करने के बाद शहर भर में डेयरियां कहां स्थित हैं और कितने जानवर हैं, इसकी जानकारी होगी। कई बार ऐसी शिकायतें आती हैं कि लोग डेयरी मवेशियों को सड़कों पर छोड़ कर शाम को वापस ले जाते हैं। जिससे आम जनता और यातायात लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top