Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

देश की नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को स्पीकर खंडूरी और मंत्रियों ने दी बधाई

राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं|

विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। राष्ट्रपति पद पर वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।।उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाइयों को छुएगा|कैबिनेट मंत्री ने दी बधाई – बंटी मिठाई

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।इस दौरान मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी गयी।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने सबसे कम उम्र में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड बनाया है। डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top