Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

गले की खराश को चुटकियों में दूर करेंगे डॉक्टर अरशद के ये उपाय   

अरशद मलिक 
न्यूज़ वायरस नवटवर्क 

वैसे तो गले में खराश होना एक बहुत कॉमन बात है। लेकिन इसमें गले में होने वाला दर्द, खुजली, व चुभन काफी परेशान करता हैं। इतना ही नहीं कई बार खाना निगलना मुश्किल हो जाता है। इसका कारण सर्दी या फ्लू के कारण होने वाले वायरल इंफेक्शन को माना जाता है। कुछ लोगों में इसकी शिकायत बैक्टीरिया या एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में गले की खराश दो से तीन दिन में खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है। वहीं, कई लोगों में ठीक होने में समय लगता है। इस आर्टिकल में छुटमलपुर से आयुर्वेदिक डॉक्टर अरशद ने बताए गले की खराश को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

(1) हल्दी और नमक के गर्म पानी से गरारे                                                                                                                         एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्द और नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए उबाल लें। गुनगुना होने पर उससे गरारे करें। ऐसा दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ गले की खराश से काफी हद तक राहत मिलेगी। गले की खराश को दूर करने का यह सबसे आसान तरीका है।

(2) मुलेठी

गले की खराश व चुभन को दूर करने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। मुलेठी को सादा चबा सकते हैं या फिर एक चम्मच पाउडर मुलेठी को शहद में मिलाकर दिन में दो बार लें। चाहें तो मुलेठी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।

(3) आंवला जूस

पुराने समय से गले की खराश के लिए आंवला जूस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए एक चम्मच आंवला जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर लेने की सलाह दी जाती है। बता दें, आंवला जूस में विटामिन-सी होता है। वहीं, शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।

(4) मेथी दाना
मेथी दाने में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो गले में खराश की समस्या से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाने को तब तक उबालें जब तक पानी का रंग बदल न जाए। इसके बाद पानी के ठंडे होने पर इसे छानकर पी सकते हैं नहीं तो गरारे कर सकते हैं।

(5) दालचीनी

गले में खराश को दूर करने में दालचीनी असरदार हो सकती है। आधा चम्मच दालचीनी या एक छोटे से दालचीनी के टुकड़े को एक गिलास पानी में उबालकर व ठंडे होने पर शहद और नींबू के साथ मिलाकर पीने से भी गले की खराश ठीक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top