Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

चारों धाम के कपाट खुलने और देवडोलियों के धामों को प्रस्थान का ये हैं पूरा शेड्यूल

‌श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा 2022 कपाट खुलने का कार्यक्रम

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री केदारनाथ धाम कपाट 6 मई शुक्रवार समय प्रात: 6.15 पर खुलेंगे
भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गतभैरव पूजा 1 मई रविवार है। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार प्रात: 9 बजे होगा 2 मई प्रथम पडाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा,3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा। 4 मई बुधवार फाटा से प्रात: 8 बजे श्री गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट 8 मई रविवार समय 6 बजकर 25 मिनट पर खुले़गे

श्री बदरीविशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई शुक्रवार प्रात:9 बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित श्री बदरीनाथ धाम के रावल जी योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा तथा 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से प्रात: 9 बजे श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे तथा बदरीनाथ धाम पहुंचेगे। 8 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

श्री गंगोत्री धाम श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने का ये है शेड्यूल –

मंदिर समिति ग़गोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार दोपहर 11.15 बजे पूर्वाह्न है। श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार अपराह्न दिन 12.15 बजे है यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌ । पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को को खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top