भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा।
बिहार, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज सुबह बहुत घना कोहरा देखा गया। जम्मू संभाग, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा देखा गया और छिटपुट क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखा गया।
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर सहित कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा। देहरादून में 7.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि मसूरी में 8.21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।