Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड: देहरादून में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, तीन महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार

देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है. पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने इसका खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक़ थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था. इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है.

मुखबिर की सूचना पर टीम ने देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी।द. जिसके बाद जहां पर दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए. पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था. महिला ने बताया की उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है.

आपको बतादें उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है. अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में शामिल हैं. अभियुक्त इस्तियाक ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने में महिला का साथ देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top