Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

उत्तराखंड मनाएगा चौथी दिवाली श्री राम बग्वाल – हुआ एलान

देवभूमि ने एक बड़ा एलान किया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हर साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम बग्वाल मनाएगी। इसके पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में श्रीरामोत्सव को श्रीराम बग्वाल के रूप में मनाया।

संगठन स्तर पर प्रदेश के सभी पूजा स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ के प्रसिद्ध नरसिंह मन्दिर में श्री राम भगवान प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं के साथ सुन्दर कांड का पाठन किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीयों से जगमगा उठी रामनगरी अयोध्या, सरयू में जगमगा रहे फव्वारे, आप भी देखिए दिव्य दृश् इसी तरह अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लाइव प्रसारण और आरती में प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्री रामलला के विराजने पर देवभूमि में आज जिस तरह दीपावली मनाई गई उससे त्रेता युग के दीपोत्सव सा अनुभव हुआ। आज से उत्तराखंड में प्रचलित तीन तरह की दीपावली के साथ अब एक और दीपावली 22 जनवरी के दिन श्रीराम बग्वाल के रूप में आगे भी मनाई जाएगी।

हम पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिनके सामने भारतीय संस्कृति के मूल्यों की आज प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने पीएम मोदी कथनों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समर्थ, सक्षम और दिव्य भव्य भारत का प्रकटीकरण है। इसी तरह देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन किया।

जिसमे उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सनातन संस्कृति की राजधानी में प्रभु श्री राम के विराजने पर बधाई दी। इस श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत श्री राम भजन में सभी लोग भक्ति रस से सरोबार होकर झूमते रहे । जिसके बाद दीपक प्रज्वलित किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही धार्मिक गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर श्रीरामोत्सव की खुशी मनाई। प्रदेश मुख्यालय में श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top