Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

आजकल खेती क्यों कर रहे हैं क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर ?

क्रिकेट में जब भी किसी दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिया जाता है तो उसमें सबसे पहला जिक्र मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का होता है, जो रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और मुंबई इंडियंस की कमान संभाले हैं। इस बीच सचिन अपने रिटायरमेंट को खूब इंजॉय भी कर रहे हैं और अपने फ्री टाइम में घर पर फ्रेश फल और सब्जियां उगा रहे हैं। जिसका वीडियो हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वह पालक, मूली और कई तरह की सब्जियां तोड़ते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं सचिन का यह वीडियो.

घर पर माली बने सचिन

सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते और आए दिन अपने फोटो से वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वह क्रिकेट खेलते नहीं बल्कि अपने घर के आंगन में सब्जियां तोड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सब्जियां उन्होंने खुद उगाई है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा कि इन सब्जियों के नाम इस्तेमाल करके आप कितने वाक्य बना सकते हैं? मैंने बनाया- उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी टीमों के गेंदबाजों का भरता बनाते रहें।

सचिन ने दिए फार्मिंग टिप्स

इतना ही नहीं इस वीडियो में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने फैंस को उन्नत खेती के टिप्स भी देते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने अपने आंगन में बैंगन, मूली पालक और कई तरह की भाजी या लगाई हुई है और इनके पकने के बाद वह इन्हें तोड़कर घर ले जा रहे हैं और इससे मजेदार सब्जियां बनाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top