क्या है धारा 144 ? जानिए इस सेक्शन के बारे में सब कुछ

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में 20 से 25 सितंबर तक धारा 144 लागू रहेगी। वैसे नोएडा में अकसर धारा 144 लगी रहती है, लेकिन इस बार इसे इसलिए लगाया गया है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नोएडा आ रही हैं। वे यहां जनपद में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में शिरकत करने आएंगी। इसके चलते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हृदेश कठेरिया ने गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू की है। इस दौरान ड्रोन उड़ाने, कोई कार्यक्रम, रैली, धरना करने और एक जगह 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पूर्णत: बैन रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर धारा 144 है क्या? यह क्यों लगाई जाती है, कब लगाई जाती है और इसका उल्लंघन करने पर संविधान के तहत सजा का प्रावधान क्यों हैं, आइए हम बताते हैं…

देश की सुरक्षा के लिए धारा 144

दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (Code of Criminal Procedure 1973) CRPC की धारा 144 समाज में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगाई जाती है। जब भी देश में कहीं सुरक्षा की दृष्टि से खतरा होता है या तनाव का माहौल होता है तो धारा 144 लगा दी जाती है। कहीं विधानसभा, लोकसभा या पंचायत चुनाव हों या अन्य कोई चुनाव हो तो धारा-144 लगाई जाती है। कहीं दंगा, बवाल, मारपीट या मॉब लिंचिंग होने का खतरा हो तो 144 लगाकर स्थिति को कंट्रोल में लिया जाता है। कानून व्यवस्था पर संकट मंडराने की स्थिति में धारा 144 लागू कर दी जाती है। इसके तहत इंटरनेट सेवाएं ठप की जा सकती हैं।

बाजार-दुकानें बंद रखने के आदेश दिए जा सकते हैं। एक जगह 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी होती है। इस दौरान लोगों के हथियार लेकर चलने पर पाबंदी होती है। धारा 144 लागू करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट यानी जिलाधिकारी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके लगाने का मकसद आपात स्थिति से बचना और बचाना है। दंगा, लूटपाट, मारपीट, हिंसा आदि रोकने के लिए कई बार इसे लगाना अनिवार्य हो जाता है, ताकि अगर हालात बिगड़ें, लोग भड़कें तो अन्य नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।

कानून के तहत धारा-144 को कम से कम 2 महीने के लिए लगाया जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा 6 महीने के लिए लगाई जा सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में इसे 6 महीने से ज्यादा समय तक नहीं लगाया जा सकता। वहीं आदेश जारी होन के समय से ही धारा 144 लागू हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top