Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावितों को बांटे 5 हज़ार रूपये सहायता के चेक

अधिकारियों को दिए सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बदरीनाथ कॉलोनी, पथरिया पीर, केनाल रोड़, राजीव नगर कंडोली, काठबंगला, कार्लीगाड, चामासारी, डीवीसी कॉलोनी आदि जगहों पर मौके पर पहुचकर बारिश से हुई नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान को लेकर तत्काल प्राथमिक तौर पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बरसाती पानी से लोगों के मकानों गलियों हुए नुकसान को लेकर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जहां जहां सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है वह शीघ्र किया जाए। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनका आपदा मद में शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री ने बीती देर रात बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा राशि भी  देवीय आपदा के अंतर्गत आंशिक क्षति की सहायता राशि के 05 हजार रुपए के चैक 09 लोगों को मौके पर वितरित किया। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार की तरफ से  प्रभावितों के हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस लोगो को दी गई आंशिक क्षति की सहायता राशि के 5 हजार रुपए के चैक विक्रम शंकर, रामवती, नारायण सिंह थापा, महावीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ, राजेंद्र सजवान,महवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद को 5 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top