Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड में पांचवें धाम सैन्य धाम का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास

पांचवें धाम सैन्य धाम के शिलान्यास करने उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के रिश्ते बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हम कभी ये रिश्ते टूटने, बिखरने नहीं देंगे। 1971 में ठीक पचास साल पहले सेना के पराक्रम के बूते ही पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था। भारत का चरित्र रहा कि कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया या किसी की एक इंच भूमि पर नजर नहीं डाली। पर किसी ने आंख दिखाई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा उत्पाद में भारत आत्मनिर्भर हुआ है। पहले 65 फीसद आयात होता था, आज हम 72 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, शहीद वह होता है, जो निडर होता है। उसके मन में राष्ट्रीय स्वाभिमान की प्रबल भावना होती है। इस सैन्य धाम में जो भी आएगा, राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना लेकर जाएगा। देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेकर जाएगा।

उन्होंने जनरल बिपिन रावत को याद करते कहा कि वह सदियों तक स्मृति में जिंदा रहेंगे। भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे यह प्रयास रहेगा। अपनी संस्कृति से दूर व्यक्ति कटी पतंग की तरह होता है। सैन्य धाम में हर शहीद का नाम बडे अक्षरों में अंकित होना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आनलाइन श्रद्धांजलि की व्यवस्था भी सैन्य धाम में होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top