Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

देहरादून में मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

देहरादून में साइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके लिए उत्तराखंड की पुलिस भी सख्त हो गई है। हाल ही में थाना नेहरू क्षेत्र के अंतर्गत मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें कि पीड़िता का नाम अशोक कुमार वर्मा है। पीड़िता ने रेजिडेंट डिफेंस कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, उन्होंने 12 जुलाई को कर्ज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद टाटा कैपिटल के नाम से अशोक कुमार के पास एक मेल आया। जिसमें 5 लाख रुपये के मुद्रा लोन की मंजूरी की बात कही गई थी। इसके बाद अशोक के पास अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। अशोक के पास मनीष कुमार का फोन आया, जिसने मनप्रीत और उसके सहयोगी को बताया। उन्होंने खुद को टाटा कैपिटल का अकाउंट एमडी और एसोसिएट बताया। दोनों ने बताया कि कर्ज देने से पहले अलग-अलग चार्ज के नाम पर रकम जमा करनी होती है। अशोक कुमार दोनों आरोपियों के जाल में फंस गया। अलग-अलग तारीखों में साढ़े चार लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। लेकिन अशोक कुमार को कर्ज नहीं मिला। उसके बाद भी दोनों आरोपी और पैसे की मांग करते रहे। अशोक कुमार को शक था कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है। अशोक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़ित अशोक कुमार वर्मा की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस द्वारा नंबर और मेल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top