Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

नौकरी-ही-नौकरी : उत्तराखंड में अगस्त से होगी अग्निवीर भर्ती  रैली, जाने कब और कहाँ 

न्यूज़ वायरस के लिए संजय कुमार की रिपोर्ट
उत्तराखंड में होने वाली है नौकरियों की बारिश भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया जा रहा है अग्निवीर भर्ती रैली, सेना अगस्त में उत्तराखंड में भर्ती रैली आयोजित करेगी । रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय सेना रैली कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड में सेना 19 अगस्त को चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों में अग्निवीर रैली शुरू करेगी।

इन पद के लिए निकली नौकरी : अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणियों/सेना में प्रविष्टियों के उपस्थिति पंजी के लिए सेना अग्निवीर रैली आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को अग्निवीर रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन नामांकन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने संबंधित एआरओ के तहत आधिकारिक भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपस्थिति पंजी करना आवश्यक है।लैंसडाउन में 19 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक स्थान गब्बर सिंह कैंप,कोटद्वार में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती  रैली,  इस रैली में इन जिलों को शामिल किया जाएगा चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी। अल्मोड़ा में 20 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक स्थान सोमनाथ ग्राउंड, कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती  रैली,  इस रैली में इन जिलों को शामिल किया जाएगा अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर।पिथौरागढ़ में 05 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक स्थान जनरल बीसी जोशी, आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती  रैली,  इस रैली में इन जिलों को शामिल किया जाएगा चंपावत और पिथौरागढ़

सेना विभिन्न क्षेत्रों और जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित करती है और सौंपे गए एआरओ अपने जिलों में रैली आयोजित करने के लिए जिम्मेदार हैं। भारतीय सेना 12 सितंबर को उत्तराखंड में अग्निवीर रैली का समापन करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top