Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

मुख्यमंत्री धामी की पत्नी सहित कई आचार संहिता उल्लंघन में आये

रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी
उत्तराखंड में आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आई मुख्यमंत्री धामी की पत्नी को नोटिस मिला है। यही नहीं तीन विधायकों सहित अन्य नेताओं को भी आयोग ने नोटिस थमा कर जवाब माँगा है। नानकमत्ता  विधायक प्रेम सिंह राणा, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ व किच्छा से आप के प्रत्याशी कुलवंत सिंह को आयोग की नोटिस थमाई गयी है शामिल है। मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) ने संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों से इन सभी को नोटिस भेजकर जवाब लेने को कहा है।
एमसीएमसी समाचार पत्रों में चुनाव से संबंधित प्रकाशित खबरों व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रही है। इंटरनेट मीडिया पर सभा या अन्य अनियमितताओं को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया जा रहा है। सीएम पुष्कर स‍िंह धामी की पत्नी गीता धामी के फेसबुक अकाउंट पर रविवार को प्रसारित पोस्ट आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध पाई गई। वह भीड़ के साथ चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते दिख रही हैं।

मंगलवार को किच्छा के आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह के फेसबुक अकाउंट पर प्रसारित पोस्ट आदर्श आचार संहिता के खिलाफ पाई गई। किच्छा विधानसभा से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के फेसबुक अकाउंट पर सभा में पांच से अधिक लोग दिख रहे हैं। नानकमत्ता में भाजपा विधायक डा. प्रेम सिंह राणा के फेसबुक अकाउंट पर प्रसारित पोस्ट में वह काफी लोगों के साथ बैठक करते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top