Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

पंतनगर विवि में ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होंगे

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2024-25 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए/एमबीए (एग्रीबिजनेस), एमसीए व पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू हो रही है।

एमबीए/एमबीए (एग्रीबिजनेस) व पीएचडी (मैनेजमैंट) में प्रवेश सीएटी/सीएमएटी की मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे, परंतु ऑनलाइन आवेदन पत्र पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा संयोजक ने बताया कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पेमेंट सीट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीएचडी पाठ्यक्रमों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पेमेंट सीट्स एवं अन्य राज्यों की सामान्य सीट्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए विवि की वेबसाइट

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जीबीपीयूएटी.एसी.इन अथवा प्रवेश पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जीबीपीयूएटी.ओआरजी.इन पर भी जा सकते हैं। कश्मीरी विस्थापितों के वार्ड/कश्मीर घाटी के निवासी कश्मीरी पंडित और जम्मू एवं कश्मीर के निवासी केवल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए व पीएचडी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top