Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

बिना शर्त के प्यार क्या होता है, यह आप हमारी मांओं से जान सकते हैं। मां हमें जिंदगी देने के साथ जीवन भर प्यार और सीख देती हैं। अगर हम अपनी बिजी लाइफ से एक पल निकालें और सोचे कि आज हम जो कुछ भी बन पाए हैं, उसके पीछे हमारी मांओं का कितना बड़ा हाथ है। हालांकि, हमारी मां के बलिदानों को सम्मान देने के लिए एक दिन काफी नहीं है, लेकिन फिर भी दुनियाभर में मई में हर साल मदर्स डे मनाया जाता है ताकि मांओं के उस प्यार को सम्मान दिया जाए, जो वह जिंदगी भर हम पर न्योछावर करती हैं।

मदर्स डे एक ऐसा स्पेशल दिन है जिसे दुनियाभर की मांओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां के साथ समय बिताते हैं या उन्हें उपहार देकर या उनके लिए कुछ खास करके उनके प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करते हैं। इस साल मदर्स डे 14 मई,  को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि ये मातृत्व के उत्सव को मनाने वाला एक प्राचीन यूनानी और रोमन त्योहार है, जिसमें मातृदेवी रिया की पूजा की जाती थी। जिसके बाद ईसाई धर्म ने भी मदर मैरी को सम्मान देने के लिए इसे अपनाया। इस त्योहार का नाम “मदरिंग संडे” रखा गया।

अमेरिका में मदर्स डे की शुरुआत एना जार्विस ने की थी, जो अपनी मां एन रीव्स जार्विस का सम्मान करना चाहती थीं। एन एक शांति कार्यकर्ता थीं जिसने अमेरिकी गृहयुद्ध के दोनों पक्षों के घायल सैनिकों की देखभाल की। एना ने वेस्ट वर्जीनिया में अपनी मां के लिए एक मेमोरियल रखा और मदर्स डे को मान्यता प्राप्त अवकाश बनाने के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद, 1914 में अमेरिका में मदर्स डे को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी गई। हर साल के साथ यह उत्सव दूसरे देशों में भी फैलता गया और आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है।  हम सभी के जीवन में मदर्स डे का बड़ा महत्व है, क्योंकि यह हमारी मां को समर्पित एक खास दिन होता है, जिनकी हमारे दिलों में एक बेहद खास जगह होती है। भारत में इस दिन को मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। जबकि बाकि देशों में इसे साल के अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top