Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

उत्तराखंड कांग्रेस ने छात्रों की सकुशल वापसी के लिए किया हवन यज्ञ

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

कांग्रेसजनों ने विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर मंडी स्थित मंदिर में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी, तथा विश्व में शांति के लिए हवन यज्ञ कर छात्रों की सकुशल वापसी की ईश्वर से प्रार्थना की

रूस द्वारा यूक्रेन पर किये जा रहे अटैक को लेकर पूरे देश के नागरिकों की निगाहें टिकी हुई है। जिन लोगों के बच्चे वहां फंसे हुए हैं उनके अलावा प्रत्येक नागरिक यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रहा है। इसी क्रम में महानगर कांग्रेसजनों ने हवन यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा  नें कहा की यूक्रेन में हफ्तों से संकट के हालात बने हुए थे तथा लगातार बढ़ते जा रहे रूस-यूक्रेन संकट को देखते हुए मोदी सरकार को भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का काम काफी पहले शुरू कर देना चाहिए था परन्तु भारत सरकार संकट के गहराने का इंतजार करती रही। उन्होंने कहा कि आज भी युद्ध क्षेत्र में फंसे भातरीय छात्रों एवं नागरिकों की वापसी पर अनिश्चितता के हालात बने हुए है तथा भारत सरकार इन भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होनें कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व इसके मुखिया का रवैया हमेशा ही संवेदनहीन रहा है। भाजपा चुनाव प्रचार में व्यस्त है, जबिक यूक्रेन में अध्ययनरत भारतीय छात्र-छात्राओं को निकालना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए थी।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा की देश के हजारों छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं। हालांकि सरकार उन्हें निकालने में लगी है लेकिन अभी भी काफी लोग वहां फंसे हैं। बीते कल कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत हुई है और आज भी कुछ लोगों की मौत की सूचना है। कांग्रेस ने मृतकों की आत्मा की शांति और युद्ध में शांति के लिए हवन यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में पढ़ाई सस्ती और प्रदेश में महंगी होने से बच्चे बाहर का रुख करते हैं। सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top