Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ने सड़क पर उतर कर कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम की हौसला अफजाई की

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट – 

41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए।

श्यामपुर चौकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी की आंखों में 41 साल बाद हॉकी में पदक मिलने की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन हमारे लिए अमर हो गया है|

इस दिन पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसमें आज भारतीय हॉकी टीम द्वारा पदक जीतना भी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की  ऐतिहासिक जीत हमेशा हर भारतवासी के दिल में याद रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष  ने कहा कि देशवासियों को हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर नाज है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि  हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ,रविंद्र राणा, रवि शर्मा, रामरतन रतूड़ी, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रभाकर पैन्यूली, कमला नेगी, अक्षय कौशिक, सुमित शेट्टी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top