देहरादून ,
भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री देश का गौरव है उनके साथ ऐसी शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। देश के प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान ये देश और देश का एक एक युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रभारी तजिंदर बग्गा ने कहा की देश का प्रधानमंत्री केवल एक दल का नेता नही होता वो पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। शायद पंजाब की कांग्रेस सरकार नरेंद्र मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री नहीं मानती तभी पंजाब सरकार ने ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। ये अपमान केवल देश के प्रधानमंत्री का नही है ये पूरे भारत देश का अपमान है। ऐसी शर्मनाक घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के अपमान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और ये घटना कांग्रेस के डर का परिचय देती है।

भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की प्रधानमंत्री के साथ की गई ऐसी शर्मनाक घटना का युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। ऐसी शर्मनाक घटना से कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। ये शर्मनाक घटना पंजाब में कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
