Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तर प्रदेश में युवाओं के  दिमाग पर चढ़ा बुलडोजर का क्रेज़ – बनवा रहे टैटू

प्रयागराज से प्रियांशु द्विवेदी की स्पेशल रिपोर्ट –

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अकेले के दम पर 255 सीटें जीती हैं। वहीं 1 सीट ऐसी हैं, जहां से बीजेपी उम्मीदवार 2 लाख से अधिक वोट के अंतर सी जीता है। वहीं 10 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। उन्होंने गोरखपुर शहर सीट से 1 लाख 3 हजार 390 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।हाल के दिनों में बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की फिर से वापसी पर जगह-जगह बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। इसी क्रम में वाराणसी में एक भाजपा समर्थक ने अनोखा कारनामा किया है।इस चुनाव में बुलडोजर बाबा की जमकर चर्चा हुई थी। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाने का स्लोगन देकर बहुमत से सत्ता में लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों ने बुलडोजर बाबा का नया नाम दिया है। चुनाव में आवारा पशुओं का मुद्दा तो उठा ही साथ ही सीएम योगी की इमेज बुलडोजर बाबा के रूप में भी तेजी से फैली। यूपी चुनाव में भाजपा सरकार की फिस से वापसी के बाद जगह-जगह विजय जुलूस में बुलडोजर भी शामिल रहा। अब तो लोग अपने हाथों पर बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से बुलडोजर का क्रेज तूफानी हो चला है। अभी योगी राज पार्ट 2 शुरू होने से पहले ही  प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नौजवान बुलडोजर के टैटू हाथों में बनवा रहे हैं..

यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की शानदार जीत के बाद वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है. हाल के दिनों में बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिर से वापसी पर जगह-जगह बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया. इसी क्रम में वाराणसी में भाजपा के समर्थकों ने अपने हाथों बुलडोजर का टैटू बनवाया है.वाराणसी के अस्सी स्थित टैटू बाबा नामक दुकान का संचालन करने वाले सुमित ने बताया कि जब से विधानसभा में भाजपा की जीत हुई, तभी से नौजवानों में टैटू का क्रेज देखने को मिल रहा है. अभी तक तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टैटू बनवाया है. इसके बाद उसकी फोटो खींच कर अपने दोस्तों को भेज रहे हैं.
चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री योगी का एक वीडियो वायरल हुआ था  जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि देखिए मेरी सभा में बुलडोजर भी खडे हैं.तो अब तैयार रहिये कमल , भगवा और योगी मोदी की तस्वीरों के बाद देश में बुलडोज़र भी अब पॉलिटीकल ब्रांड बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top