Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

180 दिन में प्रदेशभर के अस्पतालों में होंगी  सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं – स्वास्थ्य मंत्री 

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं और पहाड़ों के हेल्थ सिस्टम की कड़वी हकीकत से सभी वाकिफ हैं। लेकिन धामी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने धन सिंह रावत ने अब बड़ा दावा किया है। कैबिनेट मंत्री का दावा है कि 180 दिन में तस्वीर बदल जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

प्रदेश में सभी जिला अस्पतालों में छह माह के भीतर सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं और उनके चिकित्सक उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 16 व 17 अप्रैल को सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ यूनिक हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक चिकित्सा डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. विनीता शाह, डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक खजान पांडे मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top