Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

दक्षिण भारत के विशालकाय मंदिरों के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: आजकल मौसम बेहद सुहाना है और दक्षिण की ओर घूमने निकलने का इससे बेहतर शायद ही कोई समय होगा. खासकर अगर आप भक्ति-भाव से दक्षिण के विशाल मंदिरों (Temples) के दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC का यह टूर पैकेज ले सकते हैं. इस पैकेज में आपको कांचीपुरम, महाबलीपुरम, बालाजी मंदिर, वेल्लोर, पुड्डुचेरी, श्रीकालाहस्ती और तिरुपति के मंदिरों में दर्शन करने का मौका मिलेगा. यह जगहें बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक छटा से सराबोर भी हैं जहां आप भक्ति और रोमांच दोनों ही अनुभव कर सकते हैं.IRCTC का यह “स्प्रिचूअल साउथ विद पुड्डुचेरी एक्स भोपाल टूर (Spiritual South with Puducherry EX Bhopal) 5 रातें और 6 दिन का है जहां कांचीपुरम, महाबलीपुरम, बालाजी मंदिर, वेल्लोर, पुड्डुचेरी, श्रीकालाहस्ती और तिरुपति के मंदिरों में ले जाया जाएगा.

इस टूर की कीमत 29,500 रुपए से शुरू है. साथ ही, मील में नाश्ता और डिनर शामिल है.पहले दिन भोपाल से फ्लाइट 8 बजकर 5 मिनट पर निकलेगी और 10:45 तक चेन्नई तक पहुंचेगी, जिसके बाद सभी यात्रियों को होटल में ले जाया जाएगा. दूसरे दिन चेन्नई (Chennai) से सड़क यात्रा कर पोंडिचेरी पहुंचा जाएगा और उसके बाद तीसरा दिन वहीं बीतेगा. चौथे दिन पोंडिचेरी, कांचीपुरम, वेल्लोर और तिरुपति मंदिरों के दर्शन होंगे. इसके बाद पांचवे दिन श्रीकालाहस्ती के मंदिरों के बाद तिरुपति लौटा जाएगा. तिरुपति से फिर छठे दिन भोपाल वापस आकार यात्रा का अंत होगा.

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

इस पकेज में जाने और आने की फ्लाइट इकोनोमी क्लास की होगी. AC बसों या अन्य वाहनों से सड़क यात्रा होगी. लेकिन, तिरुमला में बिना AC का वाहन मिलेगा. 5 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे. मंदिर दर्शन के लिए APTDC गाइड सिर्फ तिरुपति में ही मिलेगा. जीएसटी लागू होगा. बालाजी दर्शन के लिए स्पेशल एंट्री टिकेट, पद्मावती मंदिर दर्शन के लिए टिकेट और श्रीकालाहस्ती मंदिर दर्शन के लिए टिकेट मिलेगी.

पैकेज में क्या नहीं मिलेगा

एयरपोर्ट तक घर से आने-जाने की सुविधा नहीं मिलेगी. सुबह की चाय, शाम की चाय और लंच नहीं मिलेगा. होटल में टिप, टेलीफोन के बिल, कपड़े धोने या निजी चीजों को खरीदने की सुविधा नहीं दी जाएगी. अलग से कोई मील नहीं दिया जाएगा. किसी और ऐतिहासिक जगह की टिकट नहीं मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top