Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

जानिए पूर्व राष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति के बाद क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं।

हमारे देश के राष्ट्रपति के सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिनके बारे में हम आपको एक खबर में बताएंगे। आपको बता दे की भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ख़तम हो गया है। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए संसद भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदाई भोज दिया.रिटायर होने के बाद भी राष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। जिसमे सुरक्षा भी दी जाती है। बता दे की देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो गया है. और आज 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू रामनाथ कोविंद की जगह लेंगी. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर बड़ी जीत हासिल की है।सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति भवन छोड़ना होगा। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद रामनाथ कोविंद नई दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इस बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान कई दशकों तक रहे। भारत के राष्ट्रपति अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी एक शानदार जीवन जीते हैं।तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रपति को कई भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों का सरकारी बंगला दिया जाता है। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति मोटी पेंशन के भी हकदार हैं।राष्ट्रपति के पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की पेंशन,पत्नी को प्रति महीने सेक्रेटेरियल सहायक के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है। सचिवीय कर्मचारियों और दफ्तर के लिए 60,000 रुपये दिए जाते हैं। पूर्व राष्ट्रपति को कम से कम 8 कमरों वाला बंगला दिया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति को 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन। पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा। पूर्व राष्ट्रपति को गाड़ी और ड्राइवर भी दिए जाते हैं। मुफ्त मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है। पांच लोगों का निजी स्टाफ भी पूर्व राष्ट्रपति को मिलता है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाती है। पूर्व राष्ट्रपति को एक व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top