Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

Ramadan 2024: सेहरी में न खाएं ये 6 चीजें, झेलनी पड़ सकती हैं एसिडिटी और बदहजमी जैसी दिक्कतें

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पाक माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसमें सूरज उगने से पहले सेहरी, तो वहीं शाम के समय इफ्तार किया जाता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको सहरी के वक्त भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। आइए जान लीजिए इनके बारे में।
सेहरी के वक्त आपको सीरियल ब्रेकफास्ट खाने से बचना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसमें शरीर की जरूरत से कहीं ज्यादा शुगर पाई जाती है। ऐसे में आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जो कि अच्छी बात नहीं है।
चिकन फ्राई, समोसा, पकौड़े या चिप्स आपको भले ही खाने में काफी टेस्टी लगते हों, लेकिन ये रोजे के वक्त आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। इससे ब्लोटिंग, इनडाइजेशन और एसिडिटी जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में सहरी के वक्त इन्हें भी खाना अवॉइड करें।
सेहरी में आपको कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसे खतरनाक ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनमें जरूरत से ज्यादा शुगर पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं। साथ ही, इन्हें पीने से दिनभर भूख और अन्य क्रेविंग्स का सामना भी करना पड़ता है।
फैटी चीजों को भी सहरी के वक्त नहीं खाना चाहिए, जैसे -पिज्जा, बर्गर, चीज आदि। इससे आपको अपच होती है, और यह पचने में भी चूंकि ज्यादा समय लेते हैं, ऐसे में दिनभर आप असहज महसूस कर सकते हैं। जो कि रोजे के दौरान खुदा की इबादत में भी बाधा बन सकता है।
भले ही आपको तीखा और चटपटा खाना कितना ही पसंद हो, लेकिन सहरी के वक्त इस तरह का खाना खाने से आपके पेट और सीने में जलन जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए भोजन को सादा ही रखें।
सहरी के वक्त आपको कैफीन वाली चीजें भी नहीं लेनी चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, और आपको दिनभर प्यास अधिक लग सकती है। बता दें, ज्यादा चाय या कॉफी अगर आप लेते हैं, तो ये आपके शरीर का पानी सुख लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top