Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

आपदा के पाचंवे दिन सरखेत में सर्च टीम को 3 शव बरामद हुए

न्यूज़ वायरस के लिए महविश की रिपोर्ट

बीते दिनों देहरादून के सरखेत में भारी बारिश के कारण आई आपदा से जनहानि एवं पशुहानि सहित कई भवन क्षतिग्रस्त हुए। आपदा के पाचंवे दिन सरखेत में सर्च टीम को 3 शव बरामद हुए है।

जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया, कि बरामद हुए शवों का मौके पर ही पोस्टमाडर्म आदि प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को परिजन के सुपूर्द करें। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सर्च जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि लापता हुए लोगों के परिजनों से भी पूर्ण जानकारी लेते हुए उनके बताए गए संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कार्य कराए जाए।जिलाधिकारी सोनिका द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रही सर्च , राहत एवं बचाव कार्य की पल-पल की जानकारी ले रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा क्षेत्र में प्रभावितों को मुहैया कराये जा रही, रसद आदि सामग्रियों की जानकारी भी ली जा रही है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य तथा रिलीफ कैंप आदि में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि क्षेत्र में कोई भी प्रभावित व्यक्ति सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही राहत/सहायता से वंचित न रहे, इस बात को लेने गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने शिविर में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इस बात को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य उपचार सहित भोजन इत्यादि सभी मूलभूत सुविधा प्रभावित लोगों को मिले इस दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होनें तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि आपदा से हुई भवन से लेकर फसल तक की क्षति का आंकलन बनाते समय कोई भी परिवार न छुटें, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने तैनात सभी संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव तथा खोजबीन कार्य को प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए।मौके पर तैनात सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरखेत में 3 शवों की बरामदगी हुए है। जिनकी पहचान राजेन्द्र पुत्र रंणजीत निवासी जैंदवाड़ी टिहरी गढ़वाल, सुरेन्द्र पुत्र बीर सिंह ग्राम निवासी चिपल्डी जैंदवाड़ी तथा विशाल पुत्र रमेश निवासी भैंसवाड़ा के रूप में पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमाटर्म मौके पर करते हुए शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है, और सर्च आपरेशन जारी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top