Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड की धामी सरकार ने देर रात ब्यूरोक्रेसी में ताबड़तोड़ तबादले कर सबको हैरान कर दिया।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि 2022 चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही उत्तराखंड की नौकरशाही में अभूतपूर्व तबादले और दायित्वों में फेरबदल किए जाएंगे। कई अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा , कुछ को हल्का तो कुछ को भारी किया जाएगा। मंगलवार देर रात जब मुख्यमंत्री के दफ्तर से तबादले की सूची मीडिया के हाथों तक पहुंची तो उम्मीद के मुताबिक 10 या 15 नहीं बल्कि 22 आईएएस अधिकारियों के दायित्व में बदलाव कर धामी सरकार ने साफ संदेश दे दिया है

कि अब वह अपनी सरकार के शासन और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारियों और पारदर्शी काम के एक्सपर्ट अधिकारियों की टीम तैयार कर रहे हैं । जिससे उत्तराखंड में जीरो टोलरेंस के साथ-साथ विकल्प रहित संकल्प के लक्ष्य को साकार किया जा सके। इसलिए देखना होगा आने वाले दिनों में तबादलों की लिस्ट अभी और कितनी लंबी होगी और लंबे समय से कुर्सी पर जमें कुछ खास अधिकारियों पर कब सरकार की नजर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top