Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड को एक पारदर्शी सरकार मिलेगी – पुष्कर सिंह धामी , कार्यवाहक सीएम 

23 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी मीडिया को दिए बयान में  कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. विधायकों के दल के नेता के रूप में धामी के नाम का ऐलान होने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जनता के साथ जो वादे किए थे,उन्हें पूरा किया जाएगा. इसके साथ ही, धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को एक पारदर्शी सरकार मिलेगी और विकास का पहिया रुकेगा नहीं बल्कि उत्तराखंड पीएम मोदी के सपनों की राह पर आगे बढ़ेगा.समाचार एजेंसी के मुताबिक धामी कहते हैं कि ‘मैं पीएम मोदी और उत्तराखंड की जनता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने भाजपा को दो तिहाई बहुमत और मुझ पर विश्वास जताया.

हम अपने तमाम वादे निभाएंगे और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकास कार्य जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे.धामी ने खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है, तो वह अपनी भूमिका को शिद्दत से निभाएंगे लिहाज़ा अब सबकी नज़र धामी पार्ट टू के नए आगाज़ और अंदाज़ पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top